फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुविधाओं के अभाव में चीनी मिल का किसान भवन बदहाल

Sat, 13 Dec 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। अधिकारियों की अनदेखी के चलते सहकारी चीनी मिल का किसान भवन बदहाल पड़ा है। इस भवन में किसानों के लिए मानक के अनुरूप सुविधाएं भी नहीं हैं।
विज्ञापन


चीनी मिल का पेराई 27 नवंबर को शुरू हो गया था। नियमानुसार सत्र शुरू होते ही परिसर में स्थित किसान भवन में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जानी चाहिए थीं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अब तक किसान भवन में सुविधाएं नहीं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस भवन में रात्रि में ठहरने वाले किसानों को काफी दिक्कत होती है। मिल प्रबंधन ने सुविधाओं के नाम पर भवन में दो-चार गद्दे और लिहाफ अवश्य डलवा दिए हैं। इसके अलावा अन्य कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। गद्दे कम होने के कारण किसानों ने स्वयं इस भवन में पताई बिछा ली है। अक्सर किसानों को पताई पर ही लेटना पड़ता है। मानक के अनुरूप भवन में टेलीविजन भी लगा होना चाहिए। पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस बीच जागरूक किसानों ने चीनी मिल के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे किसानों में अधिकारियों के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो-7

चीनी मिल के किसान भवन में मानक के अनुरूप सभी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध होना बहुत जरूरी है। ठंड के मौसम में रात्रि विश्राम करने वालों को पूरी सुविधा मिले। - दीनदयाल गन्ना कृषक, गांव घटगवां


फोटो-8

चीनी मिल के किसान भवन में मानक के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। किसान भवन में सुविधाएं जरूरी हैं। -
भक्ति शरण त्रिपाठी गन्ना कृषक, मोहल्ला बख्तावर लाल


वर्जन

चीनी मिल के किसान भवन में कुछ सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। शेष सुविधाएं भी बहुत जल्द उपलब्ध करा दी जाएंगी।- अवधेश कुमार, मुख्य गन्ना अधिकारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें