पीलीभीत। देवहा नदी पुल और असम चौराहे के बीच बने टाइगर तिराहे पर लगी टाइगर की प्रतिमा को एक ट्रक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। ट्रक सीज कर दिया गया है। वहीं साढ़ेे सात हजार का चालान भी काटा गया है। टाइगर तिराहे पर जेसीआई क्लब की ओर से टाइगर की प्रतिमा बनवाई गई थी। लाखों रुपये की लागत से बनी प्रतिमा को शनिवार को एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। टाइगर की प्रतिमा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने ट्रक को सीज करा दिया है।
एसडीएम सदर ने ट्रक के मालिक से बात की, उसने टाइगर प्रतिमा बनवाने का आश्वासन दिया है। वहीं ट्रक का साढ़े सात हजार का चालान काटा गया है। डीएम पुलकित खरे ने बताया कि सूचना पर अधिकारियों की टीम पहुंची। ट्रक सीज करा दिया है। उसके मालिक ने टाइगर प्रतिमा बनवाने का आश्वासन दिया है। संवाद