फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाह की मरम्मत में लापरवाही, किसान आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पानी छोड़ने के चंद घंटों बाद कटी रजवाह की मरम्मत को लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों ने इसमें लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खेत और नहर से रेत और मिट्टी को कट्टों में आधा अधूरा भरकर मरम्मत के नाम पर औपचारिकताएं निभाई जा रही है। अफसरों ने कार्य से दूरी बना रखी है।
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच नहर से निकली रजवाहा सुविधा के बजाय किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। दरअसल खरीफ की फसल के कटने के बाद रजवाहा और उससे जुड़ी माइनरों में सिल्ट सफाई का कार्य कराया गया था। देर से शुरू होने के चलते सिल्ट सफाई के कार्य में जल्दबाजी की गई। चुनाव का समय चलने से अफसरों का भी कार्य की ओर ध्यान नहीं गया।
मुख्य मार्गों के आसपास गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ अन्य स्थानों पर इतिश्री कर दी गई। नतीजतन कार्य पूरा होने के बाद पानी छोड़ते ही नहर कटने लगी। शुक्रवार को पानी छोड़ने के बाद नहर चार माह के अंतराल में चौथी बार कट गई। जिससे परसुरामपुर क्षेत्र के किसानों की करीब बीस एकड़ फसल प्रभावित हुई थी। इधर किसानों का आरोप है कि मरम्मत के नाम पर भी विभागीय जिम्मेदार लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

खेत और नहर से ही आधी अधूरी रेत भरकर पटरी को बांधा जा रहा है। अफसरों की गैरमौजूदगी में मजदूर कार्य को अंजाम दे रहे हैं। मात्र एक क्षेत्रीय कर्मचारी पर देखरेख का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें