फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़कें खोदकर छोड़ दी मुसीबत... लोग परेशान

विज्ञापन
शहर के छतरी चौराहे के पास टनकपुर रोड पर खुले पडे मेन होल के पास खेलता बच्चा । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में अमृत योजना दो के तहत खोदी गई सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। सड़कों को ठीक नहीं किया जा रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी नगर पालिका जल निगम को नोटिस भेजने की बात कहकर किनारा कर रही है। इसका खामियाजा शहरवासियों को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। शिकायत करने पर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की ओर से आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते।
विज्ञापन

अमृत योजना 2.0 शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। पानी की नई पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें कुछ इलाकों में कार्य पूरा हो जाने के बाद भी सही नहीं कराई गई हैं। निरंजनकुंज कॉलोनी, मोहल्ला सुनगढ़ी, चौक बाजार आदि इलाकों में उखड़ी सड़के हादसों का कारण बन रही हैं।
जल निगम की ओर से पानी की पाइपलाइन तो बिछा दी गई पर सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई है। कुछ जगहों पर मरम्मत के नाम पर रोड़ा व मिट्टी डाल कर खानापूर्ति कर दी गई है। नगर पालिका की ओर से जब अमृत 2.0 का कार्य जलनिगम, बरेली को सौंपा गया था तो कहा गया था शहर में जहां भी सड़कें खोदी जाएंगी, उनको कार्य पूरा होने के बाद सही कराना होगा।
विज्ञापन

सभी सड़कें सही होने के बाद ही नगर पालिका इस कार्य को हैंडओवर करेगा, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी जलनिगम की ओर से शहर की सड़कों को सही नहीं कराया जा सका है। ऐसे में योजना लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
-
हादसों को दावत दे रहा मैन होल
शहर में पानी की पाइपलाइन के लिए जगह-जगह मैन होल बनाए गए हैं। मैन होल के आस-पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। सुरक्षा के इंतजाम न होने की वजह से यह मैन होल कभी भी हादसे की वजह बन सकते है। मैन होल के ऊपर न तो पटले डाले गए हैं और न ही कोई अन्य सुरक्षा के इंतजाम हैं। रात में अंधेरा होने की वजह से खतरा बढ़ जाता है।
-
शहर में जगह-जगह वार्डों में सड़कों का बुरा हाल है। इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-देवकीनंदन
-
सड़कों को तो खोद कर डाल दिया गया, मरम्मत आज तक नहीं कराई गई। जिस वजह से आए दिन कहीं न कहीं हादसा हो ही जाता है।
- निदिश रस्तोगी
-
कार्य पूरा होने के बाद जहां-जहां कार्य हुआ है। वहां की सड़कों को टीम लगाकर दिखवाया जाएगा। सही रिपोर्ट आने के बाद ही इसको नगर पालिका अपने कब्जे में लेगी।
-डॉ. आस्था अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका
-
जहां-जहां पाइपलाइन के लिए सड़कें खोदी गईं है उनको कार्य पूरा होने के बाद सही कराया जाएगा। निरंजनकुंज कॉलोनी में नाला निर्माण कार्य के चलते सड़क सही नहीं कराई जा सकी थी। सोमवार को वहां काम शुरू करा दिया गया है। सड़कें ठीक कराई जा रही हैं।
- शुभम अग्रवाल, अवर अभियंता, जल निगम बरेली

शहर के छतरी चौराहे के पास टनकपुर रोड पर खुले पडे मेन होल के पास खेलता बच्चा । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास टनकपुर रोड पर खुले पडे मेन होल के पास खेलता बच्चा । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास टनकपुर रोड पर खुले पडे मेन होल के पास खेलता बच्चा । संवाद

शहर के छतरी चौराहे के पास टनकपुर रोड पर खुले पडे मेन होल के पास खेलता बच्चा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें