फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंचचाई। पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव लुकटिहाई टांडा निवासी प्रवीण सिंह ने बताया कि उसकी पैतृक भूमि का बंटवारा हुआ है। इस बंटवारे को लेकर शिवराम सिंह व कृष्ण पाल सिंह संतुष्ट नहीं हैं, वह उसे जमीन में हिस्सा नहीं देना चाहते। 25 मई को रात्रि में दोनों लाठी-डंडो से लैस होकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर उसकी मां उषा देवी व बहन शोहिता पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी घायल कर दिया। इसके बाद उसके घर में ईंट पत्थर भी फेंके गए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के खेत में खड़े तीन पेड़ों को भी कटवा कर बेच दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें