फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू की वीसी ‘थैंक्यू नोट’ पर हो रहीं ट्रोल, सांसद वरुण गांधी ने भी किया ट्वीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बनीं शांतिश्री धूलिपुडी पंडित प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री को भेजे गए धन्यवाद पत्र ‘थैक्यू नोट’ को लेकर चर्चा में हैं। इसमें व्याकरण संबंधी गलतियों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। सांसद वरुण गांधी ने भी उनके इस पत्र को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर करते हुए नियुक्ति पर ही सवाल उठाए।
विज्ञापन

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि उनकी नियुक्ति हमारी मानव पूंजी और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का काम करेगी। उन्होंने ट्वीट के साथ कुलपति द्वारा जारी उस प्रेस रिलीज को भी शेयर किया। प्रेस रिलीज में जेएनयू की नई कुलपति बनाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री और शिक्षामंत्री का शुक्रिया अदा किया गया है। वरुण गांधी ने इसे शेयर करते हुए लिखा कि जेएनयू की नई वीसी का यह प्रेस रिलीज व्याकरण संबंधी गलतियों से भरी पड़ा है। उन्होंने आगे कहा इस तरह की औसत नियुक्तियां हमारी मानव पूंजी और हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने का काम करेगी। इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने वीसी के सपोर्ट में कमेंट लिखे और वरुण गांधी से भी सवाल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें