फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे लगे ठेले पर लिया चाट का स्वाद, लोगों ने ली सेल्फी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला(पीलीभीत)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं। वह मंगलवार दोपहर समर्थकों के साथ पीलीभीत में स्थित मझोला नगर से होकर सीमा से सटे गांव रधुलिया, बनगवा फार्म में चुनाव प्रचार के लिए गए हुए थे। लौटते समय मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ मझोला कस्बे में कुछ देर रुके और सड़क के किनारे लगे चाट की ठेले से चाट बनवाई और स्वाद लिया। समर्थकों को भी चाट खिलाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को देखकर आस-पास के लोग एकत्र होने लगे। सेल्फी खिंचवाने वालों का तांता लग गया। भीड़ को एकत्र होता देख सुरक्षाकर्मियों घेरा बनाया पर मुख्यमंत्री ने लोगों को निराश नहीं किया। उनके साथ फोटो खिंचाए। चाट का स्वाद लेते वक्त तमाम लोगों ने सीएम के साथ सेल्फी की। इसके बाद मुख्यमंत्री खटीमा की ओर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी खींचने वाले कई लोग उत्साहित नजर आए। इन लोगों का कहना है कि जीवन में पहली बार मुख्यमंत्री के साथ यादगार सेल्फी लेने का मौका मिला है। इसलिए वे बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें