पीलीभीत। शहर के आवास विकास कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से शहर के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पिछले पांच दिनों से शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो चुकी है। आएदिन हो रही बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आवास विकास कॉलोनी के पास लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई।
इससे शटडाउन लेकर काम कराया गया। इस वजह से शहर के अन्य मोहल्ले की आपूर्ति भी बाधित हो गई। शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, अवध नगर, निरंजनकुंज, सुरभि कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, दूधिया मंदिर काला मंदिर सहित कई इलाकों में रुक-रुक कर बिजली कटौती होती रही। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि आवास विकास में कुछ तकनीकी खराबी आई है। टीम को मौके पर भेजकर सही करा दिया गया। संवाद