फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में ट्रिपल राइडिंग, कई लोगों को मारी टक्कर

Sat, 26 Sep 2015 11:44 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर सवार तीन युवकों ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए कई लोगों को चोटिल कर दिया। नई बस्ती चौराहा के पास ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी की बाइक में भी टक्कर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की देर शाम साढ़े नौ बजे की है। बताते हैं कि एक बाइक पर तीन युवक नशे की हालत में थे। शहर कोतवाली की तरफ से तेज रफ्तार आते समय बाइक ने पहले गैस चौराहा के निकट एक रिक्शे में टक्कर मारी, जिससे रिक्शा चालक राजकुमार मामूली रूप से घायल हुआ। भागते समय कुछ दूर आगे सिनेमा हाल के पास मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी आकाश को टक्कर मार दी। इसके बाद नई बस्ती में घुस गए। नई बस्ती चौराहा के पास श्री गणेश चौथ मेले से ड्यूटी कर वापस आ रहे ट्रैफिक एचसीपी की बाइक में टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह से बच निकले। घायलों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें