फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, तीन घंटा लेट हुई ट्रेन

Sat, 02 May 2015 12:07 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के दौरान टनकपुर रेल मार्ग पर पेड़ गिरने से पैसेंजर ट्रेन करीब तीन घंटे बिलंव से पहुंच सकी। इससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


टनकपुर रेल मार्ग पर वनवसा के समीप रात आई आंधी के दौरान एक विशालकाय वृक्ष ट्रैक पर धराशायी हो गया। रेलवे ट्रैक पर पेड़ पड़ा होने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई दी। जिसके बाद टनकपुर-इज्जतनगर पैसेंजर ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर ही रोक लिया गया। करीब तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद ट्रैक पर पड़े पेड़ को काटकर हटाया जा सका। जिसके चलते पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटा देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकी।
जीआरपी ने अभियान चलाकर नौ को दबोचा
जीआरपी थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को रेलवे एक्ट का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गोंडा पैसेंजर ट्रेन में महिला कोच में यात्रा कर रहे नौ पुरुष यात्रियों को दबोच लिया गया। एसओ  ने बताया कि सभी पकड़े गए यात्रियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें