फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के शुरू हुआ गोमती महोत्सव

Sat, 02 May 2015 12:04 AM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर शुक्रवार से आठ दिवसीय महोत्सव प्रारंभ हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माधोटांडा से गोमती उद्गम पहुंचने पर कलश को यज्ञशाला में स्थापित किया गया।
विज्ञापन


गोमती उद्गम स्थल पर गोमती धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव के लिए सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु कस्बा स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में एकत्र हुए। यहां आयोजकों ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें नेपाल से पंडित हरीशरण महाराज भागवत कथा सुनाएंगे और प्रतिदिन सुबह यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी।

मंदिर में पूजन के बाद महिलाओं एवं कन्याओं ने सिर पर कलश धारण किया। ठाकुरमंदिर से देवीस्थान, भूमिसेन बाबा मंदिर होती हुई कलश यात्रा गोमती उद्गम स्थल पहुंची। यहां गोमती की परिक्रमा के बाद कलश को यज्ञशाला में स्थापित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें