पीलीभीत। रेलवे प्रशासन ने कोहरे से पहले सुरक्षित परिचालन के लिए अभियान चलाया है। पटरियों के निगरानी के बढ़ाने के साथ ही ट्रेनों की गति कम की है। कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया है। इसके अलावा कुछ के फेरे भी घटाए हैं।
इसमें टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस 04, 11, 18 व 25 दिसंबर तो जनवरी में 01, 08, 15, 22 और 29 तारीख को निरस्त रहेगी। सिंगरौली से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को चलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस 05, 12, 19, 26 दिसंबर, 02, 09, 16, 23, 30 जनवरी, 06, 13, 20 व 27 मार्च 2025 को निरस्त रहेगी।
वहीं टनकपुर से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस 03, 07, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी तो 01, 04, 08, 11, 15, 18, 22 एवं 25 मार्च, 2025 को निरस्त रहेगी।
प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को शक्तिनगर से चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस 04, 08, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर, 01, 05, 08, 12, 15, 19, 22, 26, 29 जनवरी, 02, 05, 09, 12, 16, 19, 23 एवं 26 मार्च को निरस्त रहेगी। यह जानकारी जानकारी जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने दी है।