एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार से सड़क किनारे खड़े बेतरतीब
वाहनों व अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन सड़क
पर रखकर सामान बेच रहे छह दुकानदारों का चालान किया गया।
यातायात
निरीक्षक मनोज कुमार बिरला के नेतृत्व में बुधवार से गौहनिया चौराहा से
ड्रिगी कॉलेज चौराहा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान
ट्रैफिक पुलिस ने सड़क किनारे खड़े बेतरतीब वाहनों के संचालकों को दोबारा
सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी। कई वाहन चालकों को चेतावनी
देकर छोड़ दिया गया। अभियान की भनक पर चीनी मिल रोड स्थित अस्थाई टैक्सी
स्टैंड पर खड़े वाहन संचालक भाग खड़े हुए। इस दौरान सड़क किनारे सामान बेच
रहे छह दुकानदारों का चालान किया गया। अभियान के प्रभारी मनोज कुमार बिरला
ने बताया कि अभियान के पहले दिन छह दुकानदारों का चालान किया गया है। सड़क
किनारे बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने वालों का हिदायत देकर छोड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि अभियान 30 मार्च तक जारी रहेगा।