वाहन चलाते समय यातयात नियमों की अनदेखी अब भारी पड़ सकती है। शासन ने
नियमों के उल्लंघन पर लगने वाले जुर्माने की धनराशि में काफी वृद्धि कर दी
है। अब हेलमेट न होने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माने किया जा सकेगा। इसके
लिए 22 मार्च से जिले में वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा।
एसपी ने
जिले में 22 मार्च से जिले में वाहन चेकिंग अभियान के आदेश दिए हैं। एसपी
ने बताया कि चेकिंग के दौरान हेल्मेट के साथ, तीन सवारी, लाइट इंडीकेटर,
बीमा एवं अभिलेख आदि की जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नया
निर्धारित जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से 22 मार्च तक अपने
अभिलेख एवं अन्य चीजों को दुरूस्त कराने की अपील की है। उन्होंने बताया इस
बार वाहन चेकिंग के समय एसओ एवं उनके स्तर के अधिकारी चेकिंग टीम के साथ
रहेंगे साथ ही इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।