फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर मार्ग पर ट्रेनों के संचालन के लिए व्यापारियों का बंद आज, जनता से मांगा सहयोग

विज्ञापन
व्यापारियों के साथ बंदी के समर्थन में जनसंपर्क पर निकले पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। शाहजहांपुर रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू न होने से कारोबार प्रभावित है और आम जनता परेशान है। इसे व्यापारियों ने अब मुद्दा बना दिया है। राजनीतिक लोग भी व्यापारियों के साथ खड़े हो रहे हैं। व्यापार मंडल ने ट्रेन संचालन की मांग को लेकर शनिवार को बंदी का आह्वान किया है। बंदी के समर्थन में व्यापारी जनसंपर्क को निकले तो पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा साथ रहे। रिक्शे पर सवार होकर निकले पूर्व मंत्री ने कहा कि वह भी बंदी के साथ हैं। व्यापारियों के धरना प्रदर्शन में भाजपा विधायक विवेक वर्मा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राकेश मित्तल ने बताया कि पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक ट्रेन का संचालन कराने और बीसलपुर रेलवे स्टेशन पर बने कोयला डिपो को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को नगर का बाजार बंद रहेगा। बंदी के दौरान 11 बजे तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से संपर्क किया गया है। आज जनता से भी सहयोग मांगा गया है। भाजपा के नेता और पूर्वमंत्री रामसरन वर्मा ने भरपूर सहयोग देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें