फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्राॅली, 25 जायरीन झुलसे

विज्ञापन
हादसे वाली ट्राली से झुलसे जायरीनों को उतारते लोग । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव भरा पचपेड़ा के गोआश्रय स्थल के नजदीक शुक्रवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 25 जायरीन झुलस गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए जायरीन अमरिया क्षेत्र के गांव रसूला फरदिया के रहने वाले है। वे भरा पचपेड़ा में बाबा सैय्यद शाह की मजार पर शुक्रवार को शुरू हुए दो दिवसीय उर्स में रहे थे। उर्स स्थल से चार सौ मीटर पहले गोआश्रय स्थल के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राॅली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे उसमें सवार 60 में से 25 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 पुलिस व एंबुलेंस पहुंच गई। सभी जायरीन को न्यूरिया सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ संगीता अनेजा, सीएमओ आलोक कुमार और सीएमएस डाॅ संजीव सक्सेना ने वहां पहुंचकर इलाज की पुख्ता व्यवस्था कराई।

हादसे वाली ट्राली से झुलसे जायरीनों को उतारते लोग । स्रोत - ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें