फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी वाहन न होने पर भी सैलानी जा सकेंगे चूका बीच

विज्ञापन
पीटीआर में सफारी का आनंद लेते पर्यटक। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटनद्वार 15 जून को सैलानियों के लिए बंद हो रहे हैं। सत्र के अंतिम दिनों में सैलानियों की संख्या काफी बढ़ रही है। ऐसे में सफारी वाहन कम पड़ रहे हैं। सफारी वाहन बुक न होने से बहुत से सैलानी मायूस भी हो रहे हैं। इसको देखते हुए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से चूका बीच तक प्राइवेट वाहन जाने के लिए अनुमति जारी कर दी है। वाहन के साथ गाइड को ले जाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र हर साल छह माह के लिए सैलानियों के लिए खोला जाता है। मानसून के चलते 15 जून को पर्यटन के द्वार बंद कर दिए जाते हैं। इधर, जंगल और वन्यजीवों के दीदार के शौकीन सैलानी सत्र समाप्त होने से पूर्व भ्रमण करने के लिए पहुंच रहे हैं। सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। मुस्तफाबाद स्थित एंट्री पॉइंट पर दिनभर सैलानियों की रौनक देखी जा सकती है। इधर तीन दिन से सैलानियों की बढ़ती संख्या के चलते जहां चूका बीच की सभी हट 15 जून तक के लिए बुक हो गई।
रोजाना भ्रमण के लिए सफारी वाहन भी बुक हैं। कई ऐसे सैलानी जो भ्रमण न कर पाने के चलते मायूस हो जाते हैं। इसकी जानकारी मिलने पर डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने मुस्तफाबाद से चूका बीच तक प्राइवेट वाहन जाने की अनुमति जारी की है। डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया कि चूका बीच तक प्राइवेट वाहन को जाने की छूट दी जा रही है। हालांकि सफारी वाहन ना मिलने की स्थिति में यह नियम जारी होगा। वाहन के साथ गाइड को ले जाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें