फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टी के दिन पीटीआर में उमड़ी सैलानियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रविवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ी। छुट्टी के दिन पर्यटकों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया, जहां बाघ के दीदार ने रोमांच को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में रविवार को छुट्टी के चलते सैलानियों की काफी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही बराही, महोफ और मुस्तफाबाद बुकिंग काउंटरों पर पंजीकरण के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाघ के दीदार भी हुए। होली के बाद से ही पीटीआर में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बरेली, लखीमपुर, शाहजहांपुर और हल्द्वानी समेत विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को करीब 500 से अधिक सैलानियों ने रिजर्व का भ्रमण किया। सबसे अधिक भीड़ मुस्तफाबाद गेस्टहाउस क्षेत्र में देखी गई। सुबह के मुकाबले शाम की शिफ्ट में अधिक पर्यटकों ने जंगल सैर का आनंद लिया। सफारी के बाद पर्यटकों ने चूका बीच का भी रुख किया, जहां हरियाली के बीच शांत वातावरण का जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन

रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। व्यवस्थाओं के साथ नियमों का पालन कराने पर जोर दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें