फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मां पूर्णागिरि के दर्शन करने भक्तों का जत्था रवाना

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि के दर्शन को निकलते समय झंडी के साथ भक्तों का जत्था। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
न्यूरिया। नवरात्र पर्व पर ग्राम पंचायत मेथी सैदुल्लागंज एवं वनकटी के काफी श्रद्धालु रविवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ मां पूर्णागिरि धाम के लिए झंडी लेकर रवाना हुए। इस दल की अगुवाई महेंद्र राजपूत ने की। उन्होंने बताया कि जत्था पैदल मार्ग से माता रानी के दरबार पहुंचेगा। यात्रा के दौरान वनबसा में महंत की ओर से श्रद्धालुओं का स्वागत-सत्कार किया जाएगा। भोजन व जलपान के बाद सभी भक्त पहाड़ी मार्ग की चढ़ाई शुरू करेंगे। पूरे रास्ते भक्त जन भजन-कीर्तन के साथ जयकारे लगाएंगे। पूर्णागिरि धाम पहुंचकर सभी श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शन-पूजन कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। वापसी के दौरान जत्था सिद्ध बाबा के दर्शन करेगा। इसके बाद पीलीभीत स्थित माता यशवंती मंदिर में दर्शन करके यात्रा का समापन होगा। पदयात्रा में महेंद्र पाल, दुर्गा प्रसाद, चंद्रसेन, भोजराज, आकाश कुमार, कालीचरण सहित अन्य भक्त शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें