फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैराक टाइगर का Video: पीलीभीत में ठंड के बीच नहर में तैरता दिखा बाघ, रोमांचित हुए सैलानी

Wed, 08 Jan 2025 06:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बुधवार को सैलानियों ने अद्भुत नजारा देखा। पहली शिफ्ट में जंगल सफारी कर रहे सैलानियों को एक बाघ नहर में तैरता दिखा। सैलानियों ने उसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन
नहर में तैरता बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की सर्दी के बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बाघ का दीदार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुधवार को सुबह की जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को एक बाघ नहर में तैरता दिखा। यह नजारा देख सैलानी रोमांचित हो गए। बाघ नहर को तैरकर जंगल के दूसरी ओर निकल गया। सैलानियों ने नहर में तैरते बाघ का वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन




पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ का दीदार करने के लिए जनपद के अलावा दूरदराज राज्यों से सैलानियों की लगातार आमद हो रही है। दो शिफ्टों में जंगल सफारी का भ्रमण कर सैलानी चूका बीच के खूबसूरत नजारे के साथ जंगल में विचरण करते बाघ के दीदार भी कर रहे हैं। बुधवार को ठंड के बीच पहली शिफ्ट में भी काफी सैलानी चूका बीच का भ्रमण करने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सैलानियों को जंगल सफारी के चिह्नित मार्ग पर पक्की पटरी के निकट रोमांचक नजारा देखने को मिला। जंगल की ओर से आया बाघ नहर में घुसा और तैरते हुए दूसरी ओर निकल गया। करीब 10 मिनट तक सैलानी बाघ के इस नजारे को देखकर रोमांचित हुए। इसका वीडियो भी कैद किया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि पीटीआर में सैलानियों को बाघ के भी खूब दीदार हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें