फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छुट्टी के दिन उमड़े पर्यटक, बाघ-भालू को देख हुए रोमांचित

विज्ञापन
जंगल सफारी मार्ग के निकट एक साथ विचरण करते दो बाघ। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
रविवार को पीटीआर में पहुंचे 500 से अधिक पर्यटक, मुस्तफाबाद में रही सर्वाधिक भीड़
विज्ञापन

कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रविवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ी। जंगल सफारी का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक बाघ और भालू को देखकर रोमांचित हो गए।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रविवार को छुट्टी के चलते पर्यटकों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिला। सुबह से ही बराही, महोफ और मुस्तफाबाद स्थित बुकिंग काउंटरों पर पंजीकरण के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। जंगल सफारी के दौरान कई पर्यटकों को बाघ के दीदार हुए। वहीं, कुछ स्थानों पर भालू भी नजर आए। एक साथ दो बाघों को देखने का अनुभव पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक रहा।
होली के बाद से ही पीटीआर में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बरेली, लखीमपुर सहित आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को करीब 500 से अधिक सैलानियों ने रिजर्व का भ्रमण किया। सबसे अधिक भीड़ मुस्तफाबाद गेस्टहाउस क्षेत्र में देखी गई। सुबह की तुलना में शाम की शिफ्ट में अधिक पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफारी के बाद पर्यटकों ने चूका बीच का भी रुख किया, जहां प्राकृतिक हरियाली और शांत वातावरण ने उन्हें खासा आकर्षित किया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि रिजर्व में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सैलानियों की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण के नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। संवाद

जंगल सफारी मार्ग के निकट एक साथ विचरण करते दो बाघ। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें