फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीटीआर में उमड़े सैलानी, चूका बीच की खूबसूरती को निहारा

Mon, 09 Nov 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। दीपावली पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानियों की खूब चहल-पहल रही। छुट्टी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंचे। रविवार को दोनों शिफ्टों में करीब 400 सैलानियों ने पीटीआर का भ्रमण किया। मुस्तफाबाद गेट पर पर्यटकों की सबसे अधिक आवाजाही देखने को मिली। जंगल सफारी के दौरान सैलानियों ने वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और जंगल की खूबसूरती को करीब से निहारा।
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ घूमने निकले पर्यटकों ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व को अपनी पसंदीदा जगह बनाया। रविवार को सुबह और दोपहर की दोनों शिफ्टों में पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। मुस्तफाबाद गेट पर सफारी के लिए सैलानियों की भीड़ जुटी रही। पर्यटकों ने जंगल के बीच से गुजरते हुए प्राकृतिक वातावरण, हरियाली और वन्यजीवों के अनुकूल वातावरण का आनंद लिया। जंगल की शांत वादियों के बीच बिताए गए पलों को सैलानियों ने अपने कैमरों में भी कैद किया।
वहीं, चूका बीच पर भी पर्यटकों का आकर्षण बना रहा। शारदा सागर जलाशय के किनारे फैली प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण ने सैलानियों को खासा आकर्षित किया। यहां पहुंचकर लोगों ने प्रकृति के बीच समय बिताया और खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाया। बच्चों से लेकर बड़ों तक में जंगल सफारी को लेकर उत्साह दिखाई दिया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। व्यवस्थाओं के साथ वन्यजीवों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें