फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्थानीय मार्गों पर बसों की कमी, भैया-दूज पर यात्रियों को होगी परेशानी

Mon, 09 Nov 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
असम हाईवे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। भैया-दूज के अवसर पर स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों की कमी बहनों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के बावजूद जिले के कई ग्रामीण और कस्बा के मार्गों पर पर्याप्त बसों का संचालन नहीं हो रहा है। अमरिया, मझोला और कलीनगर जैसे प्रमुख मार्गों पर रोडवेज डिपो की एक भी बस नहीं है। इसके अलावा दिल्ली जैसे लंबे रूट पर 50 से अधिक बसें संचालित की जा रही हैं। जबकि, डिपो से 102 बसों का संचालन हो रहा है। ऐसे में भैया-दूज पर बहनों और भाइयों को आवागमन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

पूरनपुर मार्ग पर फिलहाल छह बसें संचालित हैं। बीसलपुर और बिलसंडा समेत अन्य स्थानीय मार्गों पर भी बसों की संख्या यात्रियों की जरूरत के मुकाबले कम है। अमरिया, मझोला और कलीनगर मार्ग पर डिपो की कोई बस नहीं चल रही है। इन क्षेत्रों के यात्रियों को निजी वाहनों या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। भैया-दूज पर सुबह से शाम तक यात्रियों की आवाजाही बढ़ने के कारण यह समस्या और गंभीर हो सकती है।
लंबी दूरी के मार्गों पर रोडवेज की बसों की उपलब्धता स्थानीय मार्गों के मुकाबले बेहतर है। दिल्ली के लिए 50 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं। लखनऊ के लिए दो, जबकि कानपुर और अलीगढ़ के लिए एक-एक बस चलाई जा रही है। ऐसे में स्थानीय मार्गों पर बसों की कमी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। त्योहार पर जब ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग सफर करेंगे तो सीमित बसों में उन्हें जगह मिलना चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन

-
डग्गामार वाहनों के सहारे सफर
स्थानीय मार्गों पर रोडवेज बसों की कमी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ सकता है। बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहने के बाद लोगों को मजबूरी में निजी और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ सकता है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए त्योहार के दिन यह परेशानी अधिक बढ़ सकती है। ऐसे में रोडवेज के सामने समय रहते स्थानीय मार्गों पर अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की चुनौती है।



वर्जन
भैया दूज को लेकर तैयारी की जा रही है। स्थानीय मार्गों पर यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसों के संचालन की रणनीति बनाई जा रही है। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

- विपुल पाराशर, एआरएम, पीलीभीत

असम हाईवे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें