फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों के लिए खुशखबर: दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 10 दिन बढ़ा पर्यटन सत्र, अब 25 जून को होगा बंद

Wed, 12 Jun 2024 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी / पीलीभीत

सार

लखीमपुर खीरी के दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 10 दिन बढ़ा दिया है। अब टाइगर रिजर्व 25 जून को बंद होंगे। पहले टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 जून को बंद होना था। 
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैलानियों के लिए खुशखबरी है। इस बार दुधवा टाइगर रिजर्व 15 जून को बंद नहीं होगा। मानसून में देरी और सैलानियों की संख्या को देखते हुए पार्क के पर्यटन सत्र को दस दिन बढ़ा दिया गया है। पार्क का पर्यटन सत्र 25 जून को खत्म होगा।  पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र भी 10 दिन बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


15 नवंबर को दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन सत्र का आगाज होता है और हर साल मानसून सत्र को देखते हुए 15 जून को संपन्न कर दिया जाता है। मानसून सत्र में बारिश होने से जंगली रास्ते खराब हो जाते हैं। उन पर वाहनों का चलना संभव नहीं होता है। इस वजह से पर्यटन सत्र संपन्न किया जाता है, लेकिन इस साल मानसून सत्र में देरी होने के कारण पर्यटन सत्र दस दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


दुधवा पार्क सूत्रों के अनुसार, पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद यहां अच्छी तादाद में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। बीते कई दिनों से पार्क में लगातार बाघ दिख रहे हैं। सैलानियों की अच्छी तादाद भी दुधवा के पर्यटन सत्र के बढ़ने का कारण बताई जा रही है।

विज्ञापन

पीलीभीत में होटल संचालकों की हुई थी बैठक
नौ जून को पीलीभीत के एक होटल में होटल व्यवसायियों और पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दुधवा टाइगर रिजर्व के अधिकारी भी शामिल हुए थे। बैठक में पर्यटन सत्र को बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। लखनऊ से आए अधिकारियों के समक्ष होटल व्यवसायियों और नेचर गाइडों ने पर्यटन सत्र को 30 जून तक बढ़ाने की मांग रखी थी। 

अधिकारियों ने लखनऊ स्तर से इस पर आगे कार्यवाही की बात कही। अब पार्क का पर्यटन सत्र 30 जून तो नहीं, लेकिन 25 जून तक बढ़ाया गया है। उस बैठक में दुधवा के एफडी ललित कुमार वर्मा, पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डीडी आदि शामिल हुए थे।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा पार्क के पर्यटन को दस दिन बढ़ाते हुए पर्यटन सत्र 25 जून को संपन्न करने के निर्देश मिले हैं। जिसका लेटर भी जारी हो गया है। ऐसे में पार्क का पर्यटन सत्र अब 25 जून तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें