फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पर्यटन को लगेंगे पंख, होम स्टे विकसित करने में होगी आसानी

Sun, 02 Feb 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। आम बजट में सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। पर्यटन स्थल क्षेत्र में होम स्टे विकसित करने के लिए जमीन की उपलब्धता के साथ मुद्रा ऋण प्रदान करने की व्यवस्था की गई। इस घोषणा से जिले के पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में होम स्टे की संख्या बढ़ेगी। सैलानियों की सुविधाओं में भी विस्तार होगा।
विज्ञापन

बजट में किए गए प्रावधानों के मुताबिक, देश के शीर्ष 50 पर्यटन स्थलों को राज्यों की भागीदारी से चैलेंज मोड में लेकर विकसित किया जाएगा। इसके लिए भूमि की व्यवस्था भी कराई जाएगी। होटल आदि को एचएमएल में भी शामिल कर किया जाएगा। सरकार ने होम स्टे को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। इसके लिए मुद्रा ऋण भी प्रदान करने की व्यवस्था की गई है।
सरकार के इस प्रयास से जिले के पर्यटन को पंख लगेंगे। पीटीआर के अलावा उससे सटे इलाके में होम स्टे की संख्या बढ़ने के साथ ही जंगल से सटे इलाके में प्रस्तावित टेंट सिटी की योजना पर जल्द अमल होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले के पर्यटन की बात करें तो बाघों की बेहतर मौजूदगी और चूका बीच के अद्भुत नजारे से पीटीआर के पर्यटन स्थल देश में प्रसिद्ध है। सैलानियों की सुविधाओं के लिए यहां अभी चूका बीच में बनीं हटों के अलावा कुछ गेस्ट हाउस और जंगल से सटे इलाके में चार होम स्टे हैं। ऐसे में सरकार के प्रयास के बाद अब सैलानियों की सुविधाओं में विस्तार होने की उम्मीद बढ़ गई है।

संपर्क मार्गों पर कराया जाएगा सुधार
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुविधाओं में भी विस्तार कराया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पर्यटन स्थल के लिए सुगम यात्रा और उसके संपर्क मार्गों को सुधार कराने पर भी जोर दिया है। ऐसे में पीटीआर के पर्यटन स्थल के लिए प्रस्तावित हेलीकाॅप्टर सेवा के साथ संपर्क मार्गों में सुधार होने की उम्मीद जागी है। इसके लिए सरकार ने कुछ पर्यटक समूहों के लिए वीजा शुल्क छूट के साथ ई-वीजा की सुविधाओं को व्यवस्थित करने की बात भी शामिल की है।

पर्यटन के विस्तार से रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
जिले में पर्यटन के विस्तार से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अभी जिले में पीटीआर के पर्यटन से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलता है। जिप्सी चालक, गाइड और समितियों की ओर से संचालित कैंटीन समेत अन्य रोजगार से जुड़कर लोग भविष्य को संवारने में जुटे हैं। जंगल से सटे कई लोग होम स्टे को भी विकसित करने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें