फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से तालाब बना शहर

Sat, 30 Jul 2016 11:08 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश से शनिवार को शहर का बुरा हाल हो गया। शहर की पॉश कालोनियों समेत कई मोहल्लों में पानी भर गया। कुछ स्थानों पर सड़कों के किनारे खड़े पेड़ भी धराशायी हो गए। वहीं मजदूरी पेशा लोगों पर बारिश कहर बनकर टूटी। काम न मिलने के कारण मजदूर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। अपराह्न करीब 11 बजे बारिश थमने के बाद बाजार में चहल-पहल नजर आई। 
विज्ञापन

जिले में यू तो पिछले तीन दिन से रुक-रूककर बारिश हो रही है, लेकिन शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह करीब दस बजे तक हुई बारिश ने शहर के हालात बद से बदतर कर डाले। लगभग छह से सात घंटे हुई मूसलाधार बारिश से शहर का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया। पानी निकासी को बने नाले उफना गए। इसके चलते शहर की कुछ पॉश कालोनियों समेत निचले स्थानों के करीब डेढ़ दर्जन मोहल्लों में जलभराव हो गया। कुछ सड़कों पर तो डेढ़ से दो फीट तक जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज समेत कुुछ परिषदीय स्कूलों में भी भारी जलभराव हो गया। सरकारी कार्यालय भी इससे अछूते नहीं रहे।
पॉश कालोनियों भी बन गई तालाब 
बारिश के चलते शहर की अशोक कॉलोनी, एकता नगर कॉलोनी, बल्लभनगर कॉलोनी, शारदा कालोनी, आवास विकास कॉलोनी में भारी जलभराव हो गया। इसमें सबसे ज्यादा बुरे हालात बल्लभनगर व शारदा कालोनी के दिखे। इन दोनों कॉलोनियों में सड़कें तो डूबी ही, कई घरों में भी पानी घुस गया। 
विज्ञापन

000
स्कूल-कॉलेजों में नाममात्र को पहुंचे विद्यार्थी
शनिवार सुबह हुई बारिश की वजह से स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही, वहीं बाजार में भी दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। बारिश से रिक्शे या अन्य चार पहिया वाहनों से स्कूल पहुंचे बच्चे तो भीगने से बच गए, लेकिन बाइक व स्कूटी से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी तरबतर होकर पहुंचे।

पेड़ गिरा, हादसा बचा
पुष्प इंस्टीट्यूट में शनिवार करीब तीन बजे सड़क किनारे खड़ा विशालकाय पेड़ बाउंड्री वॉल पर जा गिरा। इससे बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इससे कुछ देर पहले ही विद्यार्थियों की छुट्टी की गई थी। इंस्टीट्यूट के एमडी एसपीएस संधू ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी है।

मजदूर पेशा के लिए मुसीबत बनी बरसात
मूसलाधार बारिश मजदूर पेशा लोगों के लिए कहर बनकर टूटी। सुबह काम की तलाश में निकले मजदूर बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। मंडी समिति में तमाम मजदूर हाथ पर हाथ धरे बैठे देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें