भाव बढ़े तो कम हो गई खपत
टमाटर के भाव बढ़ने के साथ ही जिले में इसकी खपत पर भी प्रभाव पड़ा है। भाव चढ़ने से पहले पांच सौ से छह सौ पेटी की रोजाना की डिमांड होती थी। मौजूदा समय में यह घटकर महज 250 से 300 पेटी ही रह गई है। इसमें भी करीब 150 पेटी टमाटर मंडी से रोजाना पिथौरागढ़ के लिए चला जाता है। मंडी में इस समय टमाटर का भाव थोक में 120 रुपये प्रति किलो का चल रहा है। जबकि गली मोहल्लों और सड़क किनारे लगी दुकानों पर लोग इसे 130 से 160 रुपये प्रति किलो बिक्री कर रहे हैं।