फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टमाटर और प्याज का तड़का महंगा

Thu, 18 Dec 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर में दुकान पर सब्जी की बिक्री करते विक्रेता। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। कड़ाके की ठंड के साथ ही आम लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। मौसम में बदलाव के चलते आवक गड़बड़ाने से सब्जी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्वाधिक उछाल टमाटर, प्याज, करेला आदि सब्जी के दामों में हुआ है। दोगुना तक बढ़े दर के चलते आमजन की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ गया।
विज्ञापन

ठंड के दिनों में सब्जियों के पैदावार कम होने से दाम बढ़ जाते हैं। स्थानीय बाजार में इन दोनों सब्जियों के दाम में उछाल देखी जा रही है। मिर्च से लेकर लहसुन, प्याज तक के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे आम लोग बाजार सब्जी खरीदने तो जा रहे हैं, लेकिन चुनिंदा सब्जी ही ला पा रहे हैं। वहीं व्यापारियों का कहना है कि बीते सहालग के चलते सब्जियों के दाम में उछाल आया था, जबकि अब ठंड में पूर्ति प्रभावित होने से दाम बढ़ गए हैं।
खेत में इन दिनों कुछ सब्जी खराबी हो जाती है। इसके चलते दाम पहले से काफी बढ़े हैं। 10 दिन पूर्व की बात करें तो टमाटर 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन वर्तमान में 60 रुपये प्रति किलो तक बिक्री हो रही है। प्याज 20 से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है। गोभी 20 से बढ़कर 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। लौकी 30 से बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इस तरह करेला 50 रुपये से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो तक बिक्री किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सब्जी के दामों की सूची प्रति किलो
फूलगोभी- 30 रुपये किलो
शिमला मिर्च- 40 रुपये प्रति किलो
मटर - 50 रुपये प्रति किलो
टमाटर - 60 रुपये प्रति किलो
प्याज - 40 रुपये प्रति किलो
आलू - 15 रुपये प्रति किलो
अदरक - 80 रुपये प्रति किलो
पालक - 30 रुपये प्रति किलो
लहसुन - 110 रुपये प्रति किलो
हरी मिर्च - 180 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें