फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य से अभद्रता पर डीआईओएस कार्यालय का वरिष्ठ सहायक निलंबित

Thu, 18 Dec 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राज्य पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने वाले डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ सहायक पर कार्रवाई की गई। संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल ने सरकारी सेवक आचरण नियमावली के उल्लंघन और विभागीय अनुशासनहीनता के आरोप में वरिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में कर्मचारी को राजकीय इंटर कॉलेज पौटाकलां से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राजेंद्र कुमार पर सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं वर्ष 2017 के राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश वर्मा से अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगा था। इस मामले में संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल राकेश कुमार ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ सहायक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ओम प्रकाश वर्मा ने विभाग को दिए गए शिकायती पत्र में बताया था कि उनके चिकित्सा अवकाश और अर्जित अवकाश (ईएल) से संबंधित प्रकरण डीआईओएस कार्यालय में लंबित था। आठ दिसंबर को पत्रावली के निस्तारण के लिए जब उन्होंने संबंधित पटल सहायक राजेंद्र कुमार से अनुरोध किया, तो कर्मचारी ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि कथित रूप से कॉलेज प्रबंधन की मिलीभगत से उन्हें कार्यालय परिसर से अपमानित कर बाहर भी निकाल दिया।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वरिष्ठ सहायक का आचरण विभागीय मर्यादाओं के प्रतिकूल है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि वरिष्ठ सहायक पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें