फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कटान से खेतों को बचाने के लिए चंदा एकत्रित कर मंगवाए जियो ट्यूब

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी की संभावित बाढ़ को लेकर खेतों को कटान से बचाने को गांव के लोग चंदा एकत्र कर जियो ट्यूब लगाने की तैयारी में जुट गए हैं। 24 जियो ट्यूूब मंगवाएं गए हैं। बाढ़ सुरक्षा समिति का गठन किया गया है। शारदा नदी पर सेतु निर्माण के चलते इस बार गांव हजारा में बाढ़ की तबाही की आशंका से लोग चिंतित है। बाढ़ से क्षेत्र को बचाने के लिए इस बार बचाव कार्य न होने, क्षतिग्रस्त डौला (तटबंध) की मरम्मत न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शारदा नदी हर साल शारदा नदी किनारे के गांव में तबाही मचाती है। पिछले साल गांव हजारा के पस नदी ने कटान किया था। करीब ढ़ाई सौ एकड़ जमीन में लहलहाती फसलें कटान की भेंट चढ़ गई थीं। दो साल पहले बाढ़ से बचाव को बनाया गया तटबंध भी क्षतिग्रस्त हो गया था। बाढ़ से बचाव को इस बार गांव चंदिया हजारा और आसपास बचाव कार्य नहीं हुए। इस बार फिर किसानों ने चंदा एकत्र कर जियो ट्यूब लगाने की तैयारी कर दी है।
ग्राम प्रधान वासुदेव कुुंडू ने बताया कि इस पर ग्राम पंचायत के 66 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं। शीघ्र ही निर्माण शुरू करा दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें