फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हिंदी में अच्छे अंक पाने के लिए क्रमबद्ध उत्तर और साफ लिखावट पर दें जोर

विज्ञापन
सूर्य प्रकाश सिंह
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय से हो रही है। ऐसे में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए हिंदी प्रवक्ताओं ने विद्यार्थियों को उपयोगी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में प्रश्नों को क्रम से हल करना चाहिए। इससे उत्तर पुस्तिका सुव्यवस्थित और जांच में स्पष्ट रहती है। लिखावट साफ, सुंदर और पढ़ने योग्य होनी चाहिए। निबंध लेखन में कम से कम तीन उपयुक्त ट्रिक शामिल करने से उत्तर प्रभावशाली बनता है। वहीं ,जीवन परिचय लिखते समय साधारण वर्णन के बजाय प्वाइंटर में फैक्टफाइल के रूप में तथ्य प्रस्तुत करने की सलाह दी, ताकि कम शब्दों में अधिक अंक सुनिश्चित किए जा सके। संवाद
विज्ञापन


महत्वपूर्ण अंश को ब्लैक इंक पेन से करें। अंडरलाइन रटने के बजाय विषय को समझकर पढ़े, उत्तर बिंदुवार व हेडिंग्स के साथ लिखने, सैंपल पेपर्स का अभ्यास करने और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। साफ हस्तलेख, प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर उत्तर लिखना, व्याकरण भाग का नियमित अभ्यास और ब्लैक इंक पेन से महत्वपूर्ण अंश अंडरलाइन करने पर परीक्षार्थियों को जोर देना चाहिए। साथ ही परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने, पर्याप्त नींद व हेल्दी डाइट लेने और सकारात्मक सोच बनाए रखने को सफलता की कुंजी बताया।
- सूर्य प्रकाश सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता, केंद्रीय विद्यालय पीलीभीत


क्रमबद्ध उत्तर और फैक्ट फाइल पर दें ध्यान
हिंदी के प्रश्नपत्र हल करते समय क्रम से प्रश्नों को हल करना चाहिए और लिखावट साफ-सुथरी व प्रभावशाली रखनी चाहिए। निबंध लेखन में कम से कम तीन उपयुक्त ट्रिक शामिल करने की सलाह दी। इससे उत्तर अधिक प्रभावशाली बनता है। जीवन परिचय लिखते समय साधारण वर्णन के बजाय प्वाइंटर में फैक्ट फाइल के रूप में जानकारी प्रस्तुत करने पर जोर दें, ताकि उत्तर स्पष्ट, सटीक और अंकदायी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. तोहत्तर पाल गंगवार, वरिष्ठ प्रवक्ता, श्री दुग्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय

सूर्य प्रकाश सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें