फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पादन लागत के सापेक्ष फसल निर्धारित करने की मांग उठी

Fri, 19 Jun 2015 11:39 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेें बृहस्पतिवार को हुए किसानों के सम्मेलन में जिले से नामित चार किसानों ने भाग लिया। किसान सरदार भजन सिंह ने फसलों के उत्पादन लागत के सापेक्ष फसल का मूल्य निर्धारित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गांव कुंवरपुर निवासी और स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय के संरक्षक सरदार भजन सिंह ने बताया कि दिल्ली के पीएम हाउस में पश्चिमी यूपी के किसानों का सम्मेलन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें जिले से उनके अलावा वीरेंद्र सिंह, मझोला से दिलबाग सिंह, गौरव चौहान ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान को छह लाख करोड़ रुपये बगैर ब्याज के मिलों को देने, किसानों के हित मेें अटल बीमा योजना और ऋण की कई योजनाएं चलाने की जानकारी दी। बीमार चीनी मिलोें को चलवाकर किसानों के हित में कार्य करने आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब पैटर्न पर खाद्यान्न की खरीद कराने, निर्धारित समय सीमा में गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान कराने, सोलर ऊर्जा वाले पंपों पर अधिक सब्सिडी देने आदि की मांगों को लेकर उन्होंने पीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें