फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतापुर में बाघिन ने शावकों संग डाला डेरा

Thu, 15 Feb 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को बाघ के हमले में घायल महिला की हालत में सुधार है। वहीं, वन विभाग ने महिला को सहायता दिलाने के लिए लिखा पढ़ी शुरू कर दी है। उधर, वनकटी के निकट बसंतापुर गांव के खेतों में बाघिन ने शावक के साथ डेरा जमा रखा है जिससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात न्यूरिया क्षेत्र में वनकटी जंगल के निकट बसंतापुर गांव के खेतों में बाघिन ने नीलगाय को मार डाला था। घटना के बाद बुधवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन औपचारिकता निभाते हुए नीलगाय के शव को दफन करा दिया गया था। बताते हैं दोपहर बाद बाघिन पुन: खेतों में दिखाई दी जिसके साथ दो शावक होने का दावा भी किया जा रहा है। इन्हीं शावकों ने बुधवार शाम को नन्हेलाल पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या नीलगाय की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर बाघिन की तलाश अथवा उसके पगचिह्न ट्रेस नहीं किए। यदि वन विभाग थोड़ी भी सक्रियता दिखाता तो नन्हेलाल पर हुए हमले को रोका जा सकता था। उधर, गजरौला क्षेत्र में बुधवार शाम को ही फार्म हाउस से काम करके लौटते समय ढेरम मडरिया निवासी 65 वर्षीय महिला सावित्री देवी पर बाघ ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि महिला पर बाघ ने हमला किया है। उससे आर्थिक सहायता दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। नन्हेलाल के मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बसंतापुर गांव जंगल से सटा है। इसमें बाघिन के घूमने की सूचना मिली है। टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें