फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिले बाघिन के पदचिह्न

Fri, 23 Dec 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
विज्ञापन
tiger - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो दिन से देखे जा रहे बाघ को जंगल में लौटने का अफसरों ने किया दावा 
विज्ञापन

 चीनी मिल के समीप बाघ की सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को बाघिन के पुराने पदचिह्न मिले हैं। वहीं ढका, सिमरिया के समीप दो दिनों से देखे जा रहे बाघ के जंगल लौटने का भी वन विभाग के अफसरों ने दावा किया है जबकि लोग बाघ के गन्ने के खेत में छिपे होने को लेकर दहशत में हैं। 
शुक्रवार को चीनी मिल के समीप गन्ना के खेत में बाघ होने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी मिलने पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक टीम लोगों से मिली जानकारी पर कार्य करती रही। हालांकि बाद में अफसरों ने चीनी मिल के समीप गन्ना खेत के पास बाघिन के दो दिन पुराने पदचिह्न मिलने की बात कही। इसके अलावा राजीव नगर में भी बाघिन के पुराने पदचिह्न मिले। इसको लेकर टीम बाघिन के दो दिन पहले आने की आशंका जता रहे है। वर्तमान में बाघिन के होने से इंकार किया। डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि बाघ की चहल कदमी न मिलने पर तैनात की गई टीम को हटा लिया गया है। क्षेत्रीय लोगों को सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई है। कहा कि संभवत: बाघ गांव लाह के समीप होता हुआ हरीपुर जंगल में लौट चुका है। इधर ढका, सिमरिया, टंडोला, शेरपुर व आसपास के गांवों के ग्रामीण अभी भी बाघ की दहशत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में मिला कुत्ता का शव 
पूरनपुर। चीनी मिल के समीप दो दिन पहले बाघिन देखी गई थी। शुक्रवार को चीनी मिल के समीप एक खेत से दुर्गंध आने पर लोगों ने जाकर देखा तो एक कुत्ता का शव मिला। बाघिन के शिकार की आशंका जताते हुए सूचना वन विभाग को दी गई। इसको लेकर भी काफी देर तक गांव में हड़खकंप मचा रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें