कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले समायोजित शिक्षकों ने जनपदीय तबादला प्रक्रिया में शामिल न करने के विरोध में बीएसए कार्यालय के समक्ष धरना दिया। शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को ज्ञापन सौंपकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
जिले भर के समायोजित शिक्षक शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानांतरण/समायोजन प्रक्रिया में शामिल न करने के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने कहा कि शासन के आदेश के बाद भी बीएसए सर्वोच्च न्यायालय का हवाला देकर समायोजित शिक्षकों को स्थानांतरण/समायोजन प्रक्रिया में शामिल नहीं कर रहे हैं। आसपास जनपदों में समायोजित शिक्षकों को प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभा के बाद समायोजित शिक्षकों जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक कार्यक्रम में पहुंचकर कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया। धरना देने वालों में राम सिंह राठौर, सुरेश राठौर, पूनम राना, शैलेंद्र गंगवार, जगदीश गंगवार, हरपाल, मैकूलाल, विकास सिंह, नरोत्तम सिंह, महेश कुमार वर्मा, श्रीकृष्ण, हरीश कुमार, सतीश वर्मा, राजेंद्र पटेल, सच्चिदानंद वर्मा, मधुबाला, किशोर कुमार, वीर सिंह, नरेशपाल वर्मा, संदीप सिंह, पूरनलाल शामिल रहे।