फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सड़क पर दो बाघों की लड़ाई... दहाड़ से सहमे राहगीर, इलाके में बढ़ाई गई निगरानी

Tue, 28 May 2024 05:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

कुत्ते, बिल्ली और सांड़ों की लड़ाई के वीडियो अक्सर सामने आते हैं, लेकिन पीलीभीत में दो बाघों की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। मुस्तफाबाद के जंगल में मंगलवार को खटीमा मार्ग पर दो बाघ सड़क पर भिड़ गए। आपसी संघर्ष में एक बाघ घायल हो गया। 
विज्ञापन
सड़क पर भिड़े दो बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन क्षेत्र में मंगलवार को सुबह राहगीरों के वाहन के आगे दो बाघ भिड़ गए। बाघों के आपसी संघर्ष की घटना से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही डीएफओ मनीष सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसी तरह दोनों बाघों को अलग किया। संघर्ष में एक बाघ के घायल होने की बात भी कही जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है। 

विज्ञापन

 
घटना माधोटांडा खटीमा मार्ग पर मुस्तफाबाद और लालपुल के बीच की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अचानक दो बाघ मुख्य मार्ग पर आ गए। बाघों को देख मार्ग पर रुके राहगीरों को एक बाघ के कान की तरफ से खून टपकता दिखाई दिया। इसके बाद दोनों में फिर संघर्ष होने लगा। तेज दहाड़ के साथ बाघों का संघर्ष देख राहगीर भी दहशत में आ गए। किसी तरह जानकारी क्षेत्रीय वनकर्मियों को हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रैक्टर की मदद से बाघों को किया गया अलग 
जानकारी के बाद डीएफओ मनीष सिंह मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ट्रैक्टर की मदद से बाघों को अलग किया गया। एक बाघ आगे की ओर निकल गया। जबकि दूसरा मार्ग के किनारे ही बैठ गया। करीब एक घंटा तक अफसर स्थिति को संभालते रहे। मार्ग पर किसी को रुकने नहीं दिया गया। स्थिति को देखते हुए डीएफओ मनीष सिंह ने निगरानी के लिए टीमें गठित कर जिम्मेदारी सौंपी। खटीमा मार्ग पर अधिक नजर रखने के निर्देश दिए हैं। रेस्क्यू ट्रैक्टर की मदद से वनकर्मी नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन

कच्ची पटरी सफारी वाहनों पर लगाई रोक
जिस क्षेत्र में बाघों का आपसी संघर्ष हुआ, उससे सटा कच्ची पटरी का इलाका भी है। ऐसे में स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से कच्ची पटरी पर जंगल सफारी वाहन के घूमने पर मंगलवार के लिए रोक लगाई गई है। टीम को नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें