सदर अमरिया तहसील के ये हैं गांव
पैकेज एक में सदर तहसील क्षेत्र के गांव कुकरीखेड़ा, बिलई पसियापुर, उगनपुर, हांडा, देवीपुरा और शाही गांव हैं। इसमें शाही में जमीन को लेकर मामला चल रहा है। इसी प्रकार अमरिया तहसील के बढेपुरा, हुसैननगर, मुडलिया गौसू, घंघुरी, कल्यानपुर, चक्रतीर्थ, बल्लिया, दबका, बिलहरा, माफी, भौनी, भैसहा, कैंचूटांडा, माधवपुर, मुडलिया इलाही बक्श, लहौरगंज, भौना, भैसहा, अमरिया, सरदरनगर, बरातबोझ गांव शामिल हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने कहा कि बरेली- सितारगंज नेशनल हाईवे के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा। पैकेज एक के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। दूसरे पैकेज के लिए प्रक्रिया चल रही है। मुआवजा भी लगातार दिया जा रहा है। जमीन अधिग्रहण का काम इस माह पूरा हो जाएगा।