फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी किनारे खेतों में दिखा बाघ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम भगा मोहम्मदगंज के पास देवहा नदी किनारे खेतों में बाघ दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने पर चिंता जताकर किसानों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन

देवहा नदी किनारे पालेज की खेती कर रहे किसानों ने खेतों में बाघ देखने का दावा किया। बाघ का वीडियो बनाकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। गांव के ललित शर्मा और भाजपा बूथ अध्यक्ष रामऔतार ने व्हाट्सएप के माध्यम से किसान नेता देवस्वरूप पटेल को मामले की जानकारी दी। उन्होंने डीएम को मामले से अवगत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें