फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक सुंदरता के साथ बाघ के दीदार, सैलानियों के लिए बन रहा यादगार 15-48-59

विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रविवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को हुए बाघ के दीदार। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हर कोई प्राकृतिक नजारे के साथ ही बाघ के दीदार करने की तमन्ना रखता है। यदाकदा सैलानियों को बाघ के दीदार भी हो जाते हैं। बहुत से ऐसे भी सैलानी हैं जो बाघ के दीदार की आस में तीन-तीन दिन तक रुके लेकिन दीदार नहीं हो सके पर इन दिनों अच्छी बात यह है कि जंगल सफारी के दौरान बाघ के भी खूब दीदार हो रहे हैं। रविवार को दोपहर बाघ के खूबसूरत नजारे को सैलानियों ने करीब से निहारा।
विज्ञापन

प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर चूका बीच पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन स्थल है। जंगल के बीचों-बीच और शारदा डैम के किनारे बनी खूबसूरत हट बनाए जाने के बाद चूका बीच मशहूर हो गया है। डैम के किनारे बनी हट से दशकों पुराने वृक्ष और नदियों के फैले जाल से भी नजारा अद्भुत दिखता है। वन विभाग की ओर से सैलानियों के लिए जंगल सफारी की व्यवस्था की गई है जो पीलीभीत मुख्यालय के अलावा मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस से उपलब्ध की जाती है। इस पर बैठकर सैलानी चूका बीच और जंगल का दीदार करते हैं। बाघ समेत वन्यजीव भी देखने को मिलते हैं। रविवार को संभल निवासी सैमुअल सिंह परिवार के साथ चूका बीच और जंगल की खूबसूरती को निहारने पहुंचे सैलानियों को बाघ के दीदार हो गए। बाघ को देख चालक ने सफारी वाहन को रोक लिया। इस खूबसूरत नजारे को सैलानी अपने कैमरे में कैद करना नहीं भूले। उन्होंने सफारी मार्ग पर चहलकदमी करते हुए बाघ का वीडियो बनाकर सफर को यादगार बनाया। सैलानी सैमुअल सिंह का कहना है कि वह पूर्व में कई बार टाइगर रिजर्व के भ्रमण पर आ चुके हैं। यहां की खूबसूरती उन्हें बहुत पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें