फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गांव के करीब पहुंचा बाघ, लोगों ने शोर मचाकर दौड़ाया, वीडियो वायरल

Fri, 04 Apr 2025 04:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में जंगल से सटे इलाकों में बाघ की चहलकदमी आए दिन देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को एक बाघ गांव कबीरगंज बल फार्म के करीब पहुंच गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया।  
विज्ञापन
खेत में बाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में शारदा नदी पार कई दिनों से चहलकदमी कर रहा बाघ बृहस्पतिवार को गांव कबीरगंज बल फार्म के समीप खेतों में घूमता दिखा। उस देख लोगों ने शोर-शराबा किया। कुछ लोगों ने खेतों में भाग रहे बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सूचना पर संपूर्णानगर रेंज की टीम पहुंची। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन


शारदा नदी पार गांव मुरैनिया गांधीनगर, कबीरगंज आदि गांवों की आबादी के समीप करीब एक महीने से बाघ चहलकदमी कर रहा है। बृहस्पतिवार को बाघ गांव कबीरगंज बल फार्म के समीप खेतों में घूमते देखा गया। लोगों ने शोर-शराबा किया और इसका वीडियो भी बनाया। सूचना पर संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची। टीम सदस्यों ने बाघ की चहल कदमी पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। 

16 मार्च को पड्डे पर किया था हमला 
मालूम हो कि 16 मार्च की रात बाघ ने गांव मुरैनिया गांधीनगर निवासी रवि प्रसाद के घर में घुसकर बंधे पड्डे पर हमला कर दिया। शोर-शराबा पर पड्डे को समीप के गन्ना के खेत में खींच ले गया। सूचना पर पहुंची संपूर्णानगर टीम ने गन्ना के खेत में बाघ और पड्डे की तलाश की थी। मगर खेतों में घना और दूर तक गन्ना होने पर टीम को बैरंग होना पड़ा था। खेत के समीप बाघ को पकड़ने को पिंजरा लगवाया गया था। इसके बाद कई दिन तक बाघ की कोई लोकेशन नहीं मिली थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैफे की आड़ में गलत काम: तीन महिलाएं और नौ पुरुष गिरफ्तार, बरेली के पॉश इलाके में रातभर चली कार्रवाई

बाघ की चहल कदमी के चलते किसानों ने वन विभाग की टीम की मौजूदगी में गन्ना की कटाई कराई थी। संपूर्णानगर रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव कबीरगंज बल फार्म के समीप बाघ देखा गया। टीम को निगरानी में लगाया गया है। आसपास के लोगों को बाघ की चहल कदमी के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बताया कि बाघ को खदेड़ने और पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया हिरण का शिकार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सैलानियों को बाघ के लगातार दीदार हो रहे हैं। बाघ कभी नहर में तैरते तो कभी पेड़ पर चढ़ते देखे गए। शुक्रवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बाघ हिरण को मुंह में दबाकर जाते दिख रहा है। बताया गया कि बाघ ने हिरण का शिकार किया और फिर जंगल के अंदर चला गया। यह दृश्य देख जंगल सफारी कर रहे सैलानी रोमांचित हो उठे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें