बरेली जोन में 965 ईंट भट्ठे पंजीकृत हैं। इनमें बरेली में 346, पीलीभीत में 170, बदायूं में 193, शाहजहांपुर में 256 हैं। ईंट भट्ठा संचालकों की ओर से जिन संसाधनों से बरेली जोन में कोयला मंगाया गया है, उसकी सूचना संकलित कर ली गई है। उसके आधार पर ईंटों के उत्पादन व बिक्री (प्रचलित बाजार भाव के अनुसार) पर कर निर्धारित कर विधिक रूप से कर जमा कराया जाएगा।
उत्पादन की बिक्री के अनुरूप जमा नहीं हो रहा कर
अपर आयुक्त ग्रेड 2 एचपी राव दीक्षित ने बताया कि बरेली जोन में आफताब आलम ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनकी ओर से संगठन के सदस्यों को उत्पादन और बिक्री के अनुरूप कर जमा करने के लिए कई बार कहा गया है। बताया कि कई ईंट भट्ठा संचालकों की ओर से बिक्री के अनुरूप कर जमा नहीं किया जा रहा है। मार्च में एसआईबी और कर निर्धारण अधिकारियों ने 10 ईंट भट्ठों का सर्वेक्षण किया था। इसका परिणाम अच्छा रहा। गत वर्ष के सापेक्ष जीएसटी संग्रह व राजस्व में वृद्धि हुई है।