फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने नीलगाय को मार डाला

Fri, 31 Jan 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जंगल से बाहर गजरौला क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी जारी है। बृहस्पतिवार सुबह बाघ ने लोहिया पुल के निकट खेत में घूम रही एक नीलगाय को हमला कर मार डाला। खेत पर पहुंचे किसान नेे शव देखा तो अन्य ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। निगरानी शुरू कराई गई है। गढा बीट के जंगल से सटे इलाके में लोहिया पुल के पास किसान तेजा सिंह का खेत है। इसमें सरसों की फसल बोई गई है। किसान ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह खेत पर पहुंचे तो नील गाय का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

पास में ही बाग के पगचिह्न दिखे। जानकारी पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना देने के दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
जांच पड़ताल करने के बाद टीम ने नीलगाय के शव को कब्जे में लिया और साथ ले गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जंगल से सटा इलाका होने के चलते वन्यजीवों की चहलकदमी होती रहती है।
तारफेंसिंग होने के बावजूद वन्यजीवों का खेतों की ओर आना-जाना लगा रहता है। अब बाघ आबादी क्षेत्र के निकट होने से ग्रामीण डरे हुए हैं। क्षेत्रीय वन दरोगा राम भरत यादव ने बताया कि निगरानी बढ़ा दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें