फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, गोली लगने से तीन लोग घायल

Thu, 30 Jan 2025 12:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बीसलपुर में चौसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार रात दो पक्षों के लोग भिड़ गए। मारपीट और फायरिंग हुई। घटना में तीन लोगों को गोली लगी है। दो अन्य चोटिल हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में चौसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार रात दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। लाठी-डंडे चले और जमकर फायरिंग हुई। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। लाठी-डंडों से मारपीट में दो लोग चोटिल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी सुजीत कुमार और गांव चौसरा निवासी पूर्व प्रधान लालाराम गंगवार में पुरानी रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों का बुधवार की रात करीब 11 बजे चौसरा वाली रेलवे क्रॉसिंग के पास आमना-सामना हो गया। कहासुनी होने लगी। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कई राउंड गोली चली। गोली लगने से सुजीत समेत उनके भाई अजीत, दूसरे पक्ष के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोकलिया निवासी हर्षित कुमार घायल हुए। 

UP: थाने की दीवार फांदकर भागे इंस्पेक्टर को अंतरिम जमानत, रिश्वत लेकर स्मैक तस्करों को छोड़ने का है आरोप
विज्ञापन


अजीत कुमार के मुंह में, जबकि सुजीत कुमार के पेट में और हर्षित कुमार की दाईं जांघ में गोली लगी है। गांव चौसरा निवासी पूर्व प्रधान लालाराम गंगवार और इसी गांव के रवि कुमार लाठी-डंडों के प्रहारों से घायल हुए। बताया जा रहा है कि आधे घंटे से अधिक समय तक विवाद होता रहा। 
विज्ञापन


घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली के अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें