फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाघ ने पड़िया को मार डाला किसान ने भागकर बचाई जान

Wed, 15 Apr 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर के बाहर बंधी पड़िया को खोलकर ले जाने के दौरान बाघ ने झपट्टा मारकर उसे मार डाला और पास के खेत में खींच ले गया। पशुपालक गांव सिद्धनगर के सुरजीत ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। अन्य घटना में कार के सामने तेंदुआ आने से लोगों में हड़कंप मच गया। पड़िया को मारकर खींच ले जाने की घटना सोमवार शाम को गांव सिद्धनगर के समीप हुई। गांव से कुछ दूरी पर रहने वाले सुरजीत सिंह घर के बाहर बंधी पड़िया (पड्डी) को खोलकर घर में ले जा रहे थे। इस दौरान उनके घर के समीप छिपे बाघ ने पड़िया पर हमला कर दिया। सुरजीत ने बमुश्किल भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

बाघ ने पड़िया को मार डाला और उसका शव को खींचकर समीप के खेत में ले गया।
शोर-शराबा पर लोग एकत्र हुए,
लेकिन खेत की ओर जाने को साहस नहीं कर सके। इसके अलावा इसी गांव के मंजीत सिंह सोमवार शाम को कहीं से कार से घर लौट रहे थे। गांव भुरजनिया मोड़ के समीप कार के सामने अचानक तेंदुआ आ गया। इससे कार सवारों में हड़कंप मच गया।
तेंदुआ के खेतों की ओर जाने पर कार सवार रवाना हुए। संपूर्णानगर रेंजर के ललित कुमार ने बताया कि घटनाओं की सूचना किसी ने नहीं दी। टीम भेजकर जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें