फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिल जमा करने के बाद भी बार-बार कट रही बिजली

Tue, 14 Apr 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शारदा देवी,
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्लों से लेकर और आसपास के क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे समय-समय पर बिजली बिल जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद बार-बार बकाया दिखाकर उनकी बिजली काटी जा रही है। परेशान उपभोक्ता अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिले में करीब तीन लाख 53 हजार 322 बिजली उपभोक्ता हैं। करीब एक लाख 32 हजार 908 उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जोड़ा जा चुका है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आरोप है कि 400-500 रुपये का आने वाला बिल हजारों में पहुंच गया है। बिल जमा करने के बाद भी उनका कनेक्शन कट रहा है।
सोमवार को विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, पूरे जिले में करीब 8460 उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटा गया है। इन सभी उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग के अनुसार करीब सवा करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।

शारदा देवी,

शारदा देवी,

शारदा देवी,

शारदा देवी,

शारदा देवी,

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें