फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ का आतंक: पीलीभीत में मछली मारने गए युवक को बनाया निवाला, ड्रोन की मदद से मिला अधखाया शव

Thu, 21 Sep 2023 01:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ ने हमला कर एक युवक को मार डाला। युवक मछली मारने नदी किनारे गया था। उसी दौरान बाघ उसे दबोच ले गया। अगले दिन युवक की खोजबीन की गई। युवक का अधखाया शव खेत से बरामद हुआ। शव का हाल देख ग्रामीणों की रूह कांप गई। 
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का अधखाया शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में खन्नौत नदी में मछली मारने पहुंचे ग्रामीण पर बुधवार रात बाघ ने हमला कर दिया। नदी किनारे उसके कपड़े मिलने के बाद अनहोनी की आशंका जताई गई। इसके बाद बृहस्पतिवार को वन विभाग और पुलिस की टीम ने ड्रोन कैमरे से खोजबीन शुरू की। नदी से करीब पांच सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में ग्रामीण का अधखाया शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गजरौला क्षेत्र की माला कालोनी निवासी रघुनाथ मंडल (32) बुधवार शाम अपनी मां सूकुली मंडल और गांव के ही गौरंग के साथ माधोटांडा के गांव रायपुर की सीमा में खन्नौत नदी पर मछली मारने पहुंचे थे। तीनों लोग अलग-अलग बैठकर मछली पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान झाड़ियों की ओर से आए बाघ ने रघुनाथ पर हमला कर दिया। बाघ रघुनाथ को दबोच कर खींच ले गया।

नदी के पास पड़े मिले कपड़े 

सूकुली मंडल और गौरंग को जब रघुनाथ नदी किनारे दिखाई नहीं दिया तो लगा कि वह घर चला गया। घर लौटने पर मां ने आवाज दी तो उसका कोई अता-पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान नदी से कुछ दूरी पर उसके कपड़े बरामद हुए। वहां घसीटने के निशान भी नजर आ रहे थे। आशंका जताई जाने लगी कि बाघ रघुनाथ को घसीट कर ले गया है। 
विज्ञापन

जानकारी के बाद माला रेंज के वनकर्मियों के साथ माधोटांडा पुलिस भी मौके पर पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर रघुनाथ का अधखाया शव बरामद हुआ। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। आसपास बाघ के पगचिह्न भी मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, इलाके में बाघ के हमले के बाद दहशत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें