फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की सुरई सीमा पर बाघ का सड़ा गला शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की महोफ और उत्तराखंड की सुरई रेंज की सीमा पर गश्त के दौरान बुधवार को एक बाघ का सड़ा गला शव मिला। सूचना मिलने के बाद मुख्य वन संरक्षक समेत वनाधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में जहां इंसान काल के गाल में समा रहे हैं, वहीं अन्य कारणों से बाघों की भी शामत आई हुई है। तीन मई को जराकोठी क्षेत्र में एक बाघ की टैंक्युलाइज करने के कुछ देर बात मौत हो गई थी। बुधवार को टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के अंतर्गत ककरा कंपार्टमेंट 15 में बाघ का सड़ा गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह इलाका उत्तराखंड की सुरई रेंज की वन सीमा से करीब 200 मीटर की दूरी है। टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज की सीमा उत्तराखंड के सुरई रेंज से मिली हुई है। दोनों रेंजों के वन्यजीव एक दूसरे की सीमा क्षेत्र में आते जाते रहते हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर दोनों ही रेंजों के वनकर्मियों द्वारा सीमा पर लगातार गश्त भी की जाती है। बताते हैं कि बुधवार को गश्त के दौरान महोफ और सुरई रेंज की सीमा के समीप एक बाघ का सड़ी गली अवस्था में शव पड़ा दिखाई दिया। बाघ का शव देख वनकर्मियों ने इसकी सूचना आला अफसरों को दी। सूचना मिलते ही मुख्य वन संरक्षक बरेली वृत ललित वर्मा, टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच राजा मोहन, डीएफओ वन एवं वन्यजीव प्रभाग संजीव कुमार समेत अन्य वन अफसर मौके पर पहुंचे और बाघ के शव को देखने के बाद आसपास के इलाके का भी बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में बाघ के शव को कब्जे में लेकर डीप फ्रीजर में रख दिया गया। फिलहाल बाघ की मौत कैसे हुई और बाघ कहां से आया, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
डीएम ने दिए जांच के आदेश
डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को महोफ रेंज और उत्तराखंड की सुरई रेंज के समीप बाघ का सड़ा गला शव मिलने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एडीएम न्यायिक देवेंद्र प्रताप मिश्र और एएसपी रोहित मिश्र की संयुक्त टीम बनाकर जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में सुरई रेंज की सीमा से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक बाघ का सड़ा गला शव मिला है। शव को कब्जे में लिया गया है। एनटीसीए की गाइडलाइन से उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। - डॉ. एच राजामोहन, फील्ड डायरेक्टर, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें