फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: जंगल में पेड़ पर चढ़ा बाघ... नजारा देख रोमांचित हुए सैलानी, वीडियो वायरल

Wed, 12 Mar 2025 04:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ का दीदार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बुधवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाघ के ऐसे दीदार हुए, जिसे देखकर सैलानी रोमांचित हो गए।
विज्ञापन
जंगल सफारी पर बाघ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र में सैलानियों के आने का सिलसिला जारी है। जंगल सफारी के दौरान बाघों के अद्भुत नजारे सैलानियों को रोमांचित कर रहे हैं। जंगल में चहलकदमी करते बाघों के वीडियो भी आए दिन सामने आ रहे हैं। बीते दिन एक बाघ नहर में तैरता दिखा था। अब एक बाघ पेड़ पर चढ़ता देखा गया। सैलानियों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

विज्ञापन

  
बुधवार को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को बाघ के ऐसे दीदार हुए, जिसे देखकर सैलानी रोमांचित हो गए। जंगल सफारी के चिन्हित मार्ग पर चहलकदमी कर रहा बाघ शाल के वृक्ष पर चढ़ने का प्रयास करता दिखा। करीब पांच मिनट तक बाघ का यह अद्भुत नजारा सैलानी देखते रहे। सैलानियों ने इसका वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Bareilly: पति बोला- ठेकेदार को खुश कर दो, पत्नी पर देह व्यापार का बनाया दबाव, विरोध पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन


बाघ ने तैरकर पार की नहर 
इसी साल आठ जनवरी को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को एक बाघ नहर में तैरता दिखा। यह नजारा देख सैलानी रोमांचित हो गए। बाघ नहर को तैरकर जंगल के दूसरी ओर निकल गया। सैलानियों ने नहर में तैरते बाघ का वीडियो भी बनाया था। बता दें कि पीटीआर में जंगल सफारी के अलावा चूका बीच पर सैलानी पहुंच रहे हैं। चूका की खूबसूरती विदेशी सैलानियों को भी आकर्षित कर रही है। 

विज्ञापन

नमस्ते, हम पीटीआर में हैं... हमने यहां बाघ देखा
नमस्ते, वेरी गुड मार्निंग हम पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हैं। आज हम लोगों ने बाघ देखा है। टाइगर रिजर्व बहुत ही खूबसूरत है...ग्रीस से आई महिला सैलानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। महिला अपने पति और कई अन्य साथियों के साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व पहुंची थी। जहां चूका बीच पर उसने वीडियो बनाया और पीटीआर की खूबसूरती के बारे में जिक्र किया। 

ये भी पढ़ें- Bareilly News: भाजपा के पूर्व सांसद के समर्थकों की दबंगई, टोलकर्मी को शिखा पकड़कर पीटा; वीडियो वायरल

वीडियो मंगलवार का है। पीटीआर घूमने पहुंचे ग्रीस के सैलानियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। चूका बीच के खूबसूरत नजारे को करीब से देखा और बाघों के दीदार किए। जिसे देखकर सैलानी काफी खुश हुए उन्होंने अनुभव को साझा कर पीटीआर की जमकर सराहना की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें