फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर पहुंचा टिड्डी दल, किसानों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। टिड्डी दल बृहस्पतिवार को आसपास इलाकों में पहुंच गया। कई गांव के खेतों में ऊपर मंडरा रही ट्डिडयों के पहुंचने से किसानों में हड़कंप मच गया। तमाम किसानों ने खेतों में पहुंचकर शोर-शराबा किया और फसल को टिड्डियों से होने वाले नुकसान को बचा लिया। मगर, बहुत से खेतों में टिड्डियों ने नुकसान भी पहुंचाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार अपराह्न टिड्डी दल सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव में पहुंच गया। चीनी मिल के अफसरों ने गांव में पहुंचकर टिड्डी दल के आने का अनाउंस कर किसानों को सतर्क किया। गांव निवाजपुर, रसूलापुर, कुर्रैया, जगतपुर, रानीगंज, मुरादपुर, नवदिया, ककरौआ, दुर्जनपुर, गढ़ाकलां, चलतुआ, मुजफ्फरनगर के समीप होता हुआ टिड्डी दल घुंघचाई क्षेत्र की ओर चला गया। कुछ खेतों में टिड्डी दल ने उतरकर खेतों की ओर रुख किया। मगर, आनन फानन में किसानों ने थाली, पीपा बजाकर टिड्डी दल को भगाया। टिड्डियों के दुबारा लौटने की आशंका पर किसान खेतों में शाम तक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें