फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोल प्ले से एमबीबीएस विद्यार्थियों ने समझा डॉक्टर होने का असली अर्थ

Sun, 01 Nov 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रोल प्ले में शामिल एमबीबीएस छात्र। स्रोत- मे​डिकल कॉलेज
विज्ञापन
पीलीभीत। डॉक्टर बनने का मतलब सिर्फ बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि मरीज की पीड़ा समझना, उसके साथ संवेदनशील व्यवहार करना और उसका विश्वास जीतना भी है। चिकित्सा के इन्हीं मानवीय और नैतिक मूल्यों से एमबीबीएस के नए विद्यार्थियों को परिचित कराने के लिए स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एटकॉम मॉड्यूल के तहत शनिवार को रोल प्ले सत्र आयोजित किया गया। इसमें एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 2026 बैच के विद्यार्थियों ने ‘डॉक्टर होने का वास्तविक अर्थ क्या है’ विषय पर विभिन्न परिस्थितियों को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग की ओर से विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चिकित्सक और मरीज के बीच संबंधों के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। रोल प्ले के माध्यम से मरीज के प्रति सहानुभूति, संवेदनशीलता, नैतिक दायित्व, प्रभावी संवाद और उसकी गरिमा का सम्मान करने जैसे विषयों को उठाया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि एक चिकित्सक के लिए चिकित्सा ज्ञान और तकनीकी दक्षता के साथ अच्छा व्यवहार भी उतना ही जरूरी है।
उप प्राचार्य डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि एटकॉम चिकित्सा शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कुशल चिकित्सक बनाना नहीं, बल्कि उन्हें संवेदनशील, सहानुभूतिपूर्ण, नैतिक और सामाजिक रूप से जिम्मेदार चिकित्सा पेशेवर बनाना भी है। फॉरेंसिक मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम चंद्र श्रीवास्तव ने चिकित्सा व्यवसाय से जुड़े नैतिक मूल्यों, जिम्मेदारियों और व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं की जानकारी दी। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. जगदम्बा शरण ने कहा कि मरीजों से प्रभावी संवाद, सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार और नैतिक आचरण चिकित्सकीय कार्य का अभिन्न हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें